अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्ग (गंगा प्रकाश)। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा जिला दुर्ग के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 के सभागार में आज शाम सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला सहित राजपत्रित अधिकारी से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अक्षरशः पालन हेतु विशेष निर्देश दिये गये।  इसके अलावा निम्नलिखित बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें गौ तस्करी के मामलों पर तुरंत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। सूचना मिलते ही पुलिस को सक्रियता से कार्यवाही करनी होगी। लंबित गंभीर प्रकरणों का निराकरण: पुराने लंबित और गंभीर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस को इन मामलों में तेजी दिखाने की आवश्यकता है। डीजे बजाने वाले वाहनों पर सख्ती माननीय उच्च न्यायालय एवं एनजीटी के द्वारा जारी किये गये नियमों का पालन कड़ाई से करवाने के निर्देश दिये। सड़कों पर डीजे बजाने वाले वाहनों को लेकर सख्त कार्यवाही कर इन वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिये गये हैं , जिससे शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। आईजी गर्ग ने  बैठक में कहा कि थानों में आने वाले पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने की दिशा में उचित कार्यवाही करें , समस्या लेकर फरियादी के थाना-चौकी आने पर उन्हें प्राथमिकता दें और उनके समस्या को गंभीरतापूर्वक सुने और त्वरित कार्यवाही करें।‌ अच्छी पुलिसिंग करते हुये  लोगो का विश्वास जीतें , अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ  हो , नशे का कारोबार करने वाला कोई भी व्यक्ति खुले में ना घुमे इनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर नशे की सामग्री बेचने वाला व्यक्ति माल कहां से लाता था इस धंधे से कौन-कौन जुड़े हैं उसकी जानकारी निकालते हुये उनके विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने , सायबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर गंभीरता के साथ कार्य कर अपराधियों को पकड़ने हेतु बाहर राज्यों में टीम रवाना करने के निर्देश दिये। साथ ही चिटफंड वाले केस पर कार्यवाही का विवरण , चिन्हित अपराधों पर पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा जारी किये गये निर्देशों का पालन करने , प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम पर बाउंड ओवर की कार्रवाई करने , रात की चोरी और नकबजनी पर बाइक पेट्रोलिंग में जिओ ट्रैकिंग के माध्यम से गजेटेड ऑफिसरों को समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मातहत कर्मचारियों की गतिविधियों पर निगाह रखने की समझाइश दी और कहा के किसी भी कर्मचारी के कदाचरण की रिपोर्टिंग ना करने पर उनकी भी जिम्मेदारी तय की जायेगी।यह बैठक कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री रिचा मिश्रा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तंवर सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारीगण कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version