मैनपुर (गंगा प्रकाश)। कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को मनाया जाने वाला देवउठनी का पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि देवशयनी एकादशी के उपरांत देवउठनी एकादशी तक मांगलिक कार्यक्रम पर रॉक रहती है पुराणों के अनुसार इस अवधि में भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है इस दिन भगवान निद्रा से जागते हैं और शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम भगवान विष्णु वी तुलसी की विवाह के पश्चात प्रारंभ होते हैं इस दिन गन्ने का मंडप बनाकर विधि विधान से भगवान विष्णु और तुलसी माता का विधि पूर्वक विवाह संपन्न कराया जाता है इस दिन भगवान विष्णु और तुलसी की विधि पुर्वकविवाह पूजन करने से वर्ष भर मंगल होते रहता है सुख शांति समृद्धि आती है वह भगवान विष्णु माता तुलसी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
There is no ads to display, Please add some
