देवभोग(गंगा प्रकाश):-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत देवभोग में चलाई जा रही जलग्रहण परियोजना को सफल बनाने यंहा गठित जल ग्रहण समितीयो के 125 सदस्य सोमवार को नवरंग पुर पहूँचे।कृषि विभाग के उप संचालक संदीप भोई के निर्देशानुसार 125 कृषकों एवं जलग्रहण समिति के पदाधिकारियों का एक दल परियोजना अधिकारी नरसिंह ध्रुव के नेतृत्व में सोमवार को नबरंगपुर पहूचा। यंहा के उमरकोट जलग्रहण परियोजना एव रायघर में चलाये जा रहे जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण के सफल कार्यो को करीब से देखा। नरसिंह ध्रुव ने बताया कि दल बुधवार तक उमरकोट एवं रायघर विकास खंड में जलग्रहण प्रबंधन का अवलोकन करेगी। हमारे किसान यंहा सीखेंगे की किस प्रकार से जलसंग्रहण किया गया है, सिंचाई का रकबा किस प्रकार वृद्धि किया जा रहा है। स्थानीय अफसरों से मार्गदर्शन लेने के अलावा कृषकों द्वारा अपनाई जा रही आजीविका गतिविधियों का भी अवलोकन भ्रमण के दौरान करेंगे ।
देवभोग के 15 गांव में परियोजना
परियोजना अधिकारी नरसिंह ध्रुव ने बताया कि, देवभोग विकास खंड के 15 ग्राम पंचायत मे यह परियोजना प्रारम्भ की गई है। जंहा पर स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जल एवं मृदा संरक्षण संबंधी कार्य किये जायेंगे ।योजना में वृक्षारोपण, मेड़बंधन, मुंही बंधान , भूमि सुधार, कूप निर्माण एवं डबरी निर्माण मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे
साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये बिहान की समूहों को आजीविका संबंधी प्रशिक्षण देकर उनके आवश्यकता एवं मांग अनुसार कार्यो हेतु अनुदान एवं रिवॉल्विंग फण्ड के माध्यम से सहयोग किया जावेगा।
There is no ads to display, Please add some
