देवभोग (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ चालक संघ के निर्देश पर देवभोग के ब्लाक स्तरीय चालक संघ ने आज चालक दिवस मनाया। इस अवसर पर ब्लाक के सौ से अधिक चालक सदस्यों ने जगन्नाथ मंदिर में संघ एकता अखण्डता के लिये देवभोग के आराध्य भगवान जगन्नाथ की पूजा की।वही मंदिर परिसर से रैली के रूप मेंनगर भ्रमण कर मण्डी पहुँचकर बैठक का आयोजन किया।चालक दिवस मना रहे सदस्यो के बीच भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी माँझी भी विशाल शोभा यात्रा में ड्राइवर एकता जिन्दावाद के नारे के साथ रैली में शामिल हुए।आज रैली के पश्चात हुयी बैठक में चालकसंघ ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिये।अब कोई भी चालक वाहन चलाते समय नशापान नही करेंगे तथा ट्रैफिक नियमो का कढाई से पालन करेंगे।बैठक के पूर्व चालको ने केक काटकर अपने दिवस को मनाया। वही दिव्यांग चालक टंकधर मरकाम का साफा भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष छत्रधर यादव,उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा सचिव अरूण दोरा,कोषाध्यक्ष जरासंघ नागेश,सहसचिव तुलाराम यादव, कार्यकारी अध्यक्ष नीरन नायक जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव सहित ब्लाक के सभी चालक उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version