300 से भी ज्यादा प्रकार की दवाइयां एमआरपी दर से 58.48 फीसदी छूट पर मिलेगी।सर्जिकल आइटम व लघुवनोपज भी इसी सेंटर पर होगा उपलब्ध।
देवभोग(गंगा प्रकाश):-सस्ते दाम पर जरूरत मन्दो को दवाइयां उपलब्ध कराने की सरकारी योजना का लाभ अब देवभोग क्षेत्र के लोगो को भी मिलेगा।गरियबन्द मूख्यालय के बाद यह दूसरा स्टोर देवभोग में खोला गया है।सोमवार को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव,व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने इस स्टोर का उद्घाटन किया।दोनों कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की कमर तोड़ महंगाई के बीच इस स्टोर को आम जनता के लिए वरदान बताया।कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सूविधा निशुल्क व कम कीमतों पर हर जनता को उपलब्ध हो सके यही सरकार की मंशा है।उद्घाटन कार्य्रकम में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू,उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी, महामंत्री अरुण मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सुखचन्द बेसरा,सेवन पुजारी,ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी,अरुण सोनवानी,सुधीर अग्रवाल,धनसिंह मरकाम,सांन्दों धुर्वा,सूरज शर्मा,प्रसन्न तायल,अजित तिवारी,महेश्वर बघेल,समेत बड़ी सँख्या में जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी,कार्यकर्ता के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
58.48 फीसदी छूट पर मिलेगी दवा
धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर के संचालक डॉक्टर अरविंद नाथ तिवारी ने बताया कि तय गाइड लाइन के मूताबिक स्टोर में हार्ट,लिवर
,किडनी,थॉयराइड जैसे महत्वपूर्ण अंगों के दवाइयों के अलावा सामान्य सर्दी,जुकाम ,बुखार के 300 से ज्यादा किस्म की जेनरिक दवाइयां स्टोर में उपलब्ध है।एमआरपी दर से 58.48 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध कराई जाएगी।रजिस्टर्ड चिक्तित्स्क के सलाह पर्ची पर यह दवाएं उपलब्ध होंगी।दवाओं के अलावा लघु वनोपज से जुड़ी पौष्टिक आहार,शहद व अन्य उत्पाद भी इसी स्टोर पर उपलब्ध होंगे।
There is no ads to display, Please add some


