फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों को पांच न्याय की गारंटी दी है।महंगाई, बेरोजगारी तथा निराशा के इस दौर मे देश में कांग्रेस के पांचो न्याय की गारंटीयों ने देश के लोगों में आशा की किरण पैदा की है। इससे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।कांग्रेस का मानना है देश के महिला,युवा,किसान,मजदूर सभी को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए उनको कानूनी संरक्षण मिले इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए किसान न्याय,युवा न्याय,नारी न्याय,श्रमिक न्याय तथा हिस्सेदारी न्याय देने का वादा किया है।श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को प्रचंड बहुमत से विजय बनाएंगे और जनता लोकसभा चुनाव में मोदी के कुशासन से मुक्ति पाकर अपने लिए विकास और समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।
There is no ads to display, Please add some


