गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा मोदी की गारंटी देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की गारंटी है। मोदी की इस गारंटी में देश की मजबूती के 4 प्रमुख स्तंभो गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति को मजबूत बनाने की गारंटी दी गई है जो प्रधानमंत्री मोदी की, भारत को 1947 तक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार बनाने के लिए अनिवार्य है। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 10 वर्षो के कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व उपलब्धियॉ हासिल की है। देश पहले से कहीं अधिक मजबूत, सशक्त, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानित बना है, जो केवल प्रधानमंत्री मोदी के ठोस फैसलों के चलते संभव हुआ है और यही वजह है कि देशवासियों का विश्वास, प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार बढ़ा है। श्री जगदीश यादव ने कहा कि उसी विश्वास के बल प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा द्वारा संकल्प पत्र मोदी की गारंटी बनाया गया है। जिसमें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में एक बार फिर से भारत को विकास के पथ पर और आगे ले जाने का दृढ़ संकल्प प्रदर्शित किया गया है। श्री यादव ने अंत में कहा कि हम भारतवासी खुशकिस्मत है जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के रूप में ऐसे महामानव को प्रत्यक्ष देखा और सुना है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version