कुल 14 वाहन चालको के विरूद्ध किया गया कार्यवाही इसमें तीन सवारी – 06 प्रकरण,प्रेशर हार्न – 07 प्रकरण,बिना नंबर प्लेट – 01 प्रकरण
धनंजय गोस्वामी
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)।– दिनांक23.10.2023 को पुलिस अधीक्षक , जिला राजनांदगांव मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव , उप पुलिस अधीक्षक राज0 दिलीप सिंह सीसोदिया, के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे डोगरगांव पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू से संचालन हेतु 14 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दोपहिया वाहन में तीन सवारी पर 06 प्रकरण प्रेशर हार्न पर 07 प्रकरण एवं बिना नंबर प्लेट पर 01 प्रकरण कुल 14 वाहन चालको पर कार्यवाही कर 4200/- रूपये की चलानी कार्यवाही किया गया। कार्यवाही मे सउनि देवकुमार रावटे, सउनि0 ईश्वर प्रसाद यादव, आर0 845 टीकाराम ध्रुव, आर. 1546 सत्येन्द्र कुमार की विशेष भुमिका रही है ।
There is no ads to display, Please add some
