गरियाबंद / फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई पर हमला कर दिया है। घायल बड़े भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले रामदास मांडले के छोटे भाई ने रामदास पर से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। हमलें में रामदास गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके सिर एवं अन्य जगहों पर चोट लगी है। उसे इलाज के लिए 108 की मदद से फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रिफर किया गया है। घटना के बाद से छोटा भाई कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया है। घटना की सूचना पर फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों भाईयों के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


