अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश) –  कोसा , कांसा और कंचन हेतु सुविख्यात एवं मां समलेश्वरी की पावन धरा चाम्पा नगर में कल 18 फरवरी को महाशिवरात्री के पावन पर्व पर चाम्पा सेवा संस्थान द्वारा शिव पार्वती विवाह पौराणिक कथा के अनुरूप सामूहिक महारूद्राभिषेक पूजन के साथ संपन्न किया जायेगा। महारूद्राभिषेक हेतु संस्थान ने विशेष रूप से निर्मित स्वर्ण शिवलिंग ,रजत शिवलिंग , स्फटिक शिवलिंग , रूद्राक्ष शिवलिंग , मोती शिवलिंग , पारद शिवलिंग , कर्पुर शिवलिंग , पार्थिव शिवलिंग , शिला शिवलिंग , कांस्य शिवलिंग , कुल द्वादश रत्नलिंगों पर अभिषेक किया जायेगा। इसी तरह से गौरस ,मधुरस ,फलरस , नारिकेल रस , दुर्वारस , गन्नारस आदि जैसे द्वादश रस से हृदयभावन शिवलिंगों पर शास्त्रोक्त विधि विधान से विप्रजनों के आचार्यत्व में 108 शिवभक्त यजमान परिवारजन संगीतमय पूजन करेंगे। संस्थान के द्वारा पूजन हेतु समीधा , भंडारा प्रसाद फलाहार की व्यवस्था की गई है! महारूद्राभिषेक को आनंददायक  संगीतमय बनाने इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध भजन गायक शिव चौधरी , भक्तिपूर्ण भजनों के साथ शिवभाव जगायेंगे। श्री शिव पार्वती विवाह को भव्यता एवं जीवंतता प्रदान करने संध्या चार बजे पावन हसदेव सलिला तट बाबा तपसी धाम डोंगाघाट से जल कलश यात्रा ,शिव बारात , नृत्य गान ,भजन मंडली शोभायात्रा नगर के प्रसिद्ध मार्ग डोंगा घाट चौक , राधाकृष्ण मंदिर चौक ,कदम चौक ,थाना चौक , मुकुंद टाकिज के सामने चौराहे से होते हुये आयोजन स्थल लखन मंगलम बरछापारा पहुंचेगी। जहां महाशिवरात्री महिमा अपार सुख समृद्धि प्रदायक महादेव भोलेनाथ को अति प्रिय प्राकृतिक मुलरूद्राक्ष को वेदमंत्रों से अभिमंत्रित कर यजमान जनों को भेंट किया जायेगा। पूजन उपरांत भंडारा प्रसाद वितरण किया जावेगा। समिधा निर्माण , विप्रजन , नगर के सहयोगी जन ,  रजिस्ट्रेशन सहयोगी , मंडली , निर्धारित कर अलग अलग विभाग निर्माण कर प्रभारी बनाये गये हैं , जिसमें संस्थान का आव्हान है बगैर वर्ण , जाति , निम्न , श्रेष्ठ , भेदभाव के आप आयोजन में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। संस्थान के अध्यक्ष मनोज मित्तल , सचिव सुनील वनकर एवं महिला विंग के अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी , सचिव श्रीमती मधुलता देवांगन ने जानकारी देते हुये बताया की आयोजन को सफल और गरिमामय बनाने चांपा सेवा संस्थान के सभी महिला विंग एवं संस्थान के सदस्यों का सार्थक प्रयास जारी हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version