धमतरी(गंगा प्रकाश):-विगत दिनों को दोपहर दो बजे भाजपा पार्टी जिला कार्यालय धमतरी में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई ।

स्वागत भाषण में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर निरन्तर सम्पर्क साधना जरूरी है और साथ में कमल युवा वाहिनी गठन किया जायेगा ताकि हरा-भरा रहे हमेशा यह संगठन रूपी वृक्ष,बहुत ही हर्ष का विषय है कि धमतरी जिला प्रभारी के रूप में चवन लाल बघेल शोध एवं नीति प्रदेश सह प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ का आगमन हुआ है। आपके कुशल नेतृत्व से जिला में कार्य करेंगे जिससे मोर्चा संगठन को मजबूती मिलेगी ।भाजपा जिला संगठन जिलाध्यक्ष ठाकुर शशी पवार एवं जिला महामंत्री कविंद्र जैन महानुभाव का गाइड लाइन अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं को भी मिला इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष ठाकुर शशी पवार के द्वारा भाजपा का मूल दर्शन एकात्म मानववाद हमारा मूल दर्शन हैं इस पर एक एक व्यक्ति को पहचानना एवं जोड़ना और कार्य में लगाना पार्टी का ध्येय व स्वभाव है। सात मोर्चा को जिला के 750 बूथों पर वोट बढ़ाने की आवश्यकता है।

देश हित में सरकार बनाना भाजपा का सदैव लक्ष्य रहा है।

धमतरी जिला के तीन विधानसभा सीटों पर सफलता हासिल पाने के लिए पार्टी को सुनिश्चित योजनांतर्गत काम करना है।

वक्त कम है  लोगों को समझा दो 

कुछ मैं समझाऊं कुछ आप समझा दो,जिला धमतरी के नये जिला प्रभारी चवन लाल बघेल ने कहा कि आप सबने मेरा आत्मिक स्वागत वंदन किया इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।मैं भाजपा का एक कर्मठ कार्यकर्ता हूं जिसे प्रदेश नेतृत्व ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है मुझे विश्वास है कि जिला धमतरी का गौरव प्रदेश भर में जाना जाता है आप सभी कार्यकर्ताओं के पुरूषार्थ से , नेतृत्व एवं मेहनत से तथा समर्थन और आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ राज्य में डब्बल इंजन बनाना है।पार्टी जिला संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे क्योंकि संगठन में सबके सहयोग से काम होता है । अतीत से वर्तमान तक इसका गौरवशाली इतिहास रहा है।

शोध एवं निती प्रदेश सह प्रभारी एवं जिला धमतरी के नये जिला प्रभारी चवन लाल बघेल एवं जिला सह प्रभारी सुश्री दुलारी चतुर्वेदी दोनों ने प्रदेश के हालात पर चिंता प्रकट की और कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य की जो दशा है वह दशा नहीं बल्कि एक दुर्दशा है ‌। तख्त बदलदो,ताज बदलदो, बेईमानों का राज्य बदल दो,छत्तीसगढ़ प्रदेश पर नजर डालें तो एक बेहद निराशाजनक तस्वीर दिखाई पड़ती है। अपने अपने दायित्वों का बाखूबी निर्वाहन करेंगे तभी छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी।

इस कार्यक्रम का संचालन अजामो जिला महामंत्री पूरण घृतलहरे एवं आभार प्रदर्शन विजय साहू मंडल अध्यक्ष शहर धमतरी ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे :- दयाराम लहरें , सुनील गायकवाड़ , ईतवारी गावस्कर, दिनेश रामटेके, जगदीश जोशी, धन्नू जांगडे , वाशु सोनवानी, मनोहर सोनवानी, भगत राम मारकण्डे, मंशा राम चतुर्वेदी, विक़म बंजारे, रामेश्वर सतनामी, डमरू सतनामी, सुरेंद्र कुमार कुर्रे , किशोर कुर्रे, अज्जु देशलहरे, शचींद्रनाथ सोनवानी, सोमेंद्र कुमार सोनवानी, ओसन खरे ,, किया राम बंजारे, फग्गूराम घृतलहरे, संतोष राहुल रमेश आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version