धमतरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को साइबर टीम ने किया गिरफ्तार
कृष्णा दीवान
धमतरी(गंगा प्रकाश)। पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नगरी क्षेत्र के एक्सीडेंट मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस की साइबर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में साइबर टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नगरी के प्रकरण क्रमांक 472/21 एवं अपराध क्रमांक 07/20 धारा 379 भादवि के तहत वांछित आरोपी बलवंत गौरिया (पिता- कमल गौरिया, उम्र- 25 वर्ष), निवासी भटगांव थाना रूद्री, अपने घर आया हुआ है।
सूचना मिलते ही साइबर प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे अपनी टीम के साथ रवाना हुए और घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, आरक्षक फनेश साहू, योगेश नाग एवं युवराज ठाकुर की अहम भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


