केशकाल (गंगा प्रकाश):- केशकाल अनुविभाग के बाँसकोट चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मारंगपुरी में धर्मांतरित ईसाई युवक रोहित नेताम उम्र 26 वर्ष की मौत के बाद उसे दफनाने को लेकर ग्रामीणों व ईसाई समाज के लोगों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। जिसकी सूचना मिलने तहसीलदार व पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बताया जा रहा है कि मृतक धर्मांतरित ईसाई होने के चलते शव को गांव में दफनाने का विरोध हो रहा था। ऐसे में प्रशासन व पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों व ईसाई समाज के लोगों की सहमति लेकर शव को केशकाल के ईसाई शमशान लाया गया। जहां एसडीएम शंकरलाल सिन्हा व तहसीलदार आशुतोष शर्मा की मौजूदगी मे शव को शांतिपूर्ण रूप से दफन करवा दिया है। 

दरअसल केशकाल विकासखंड समेत  समूचे कोंडागांव जिले में विगत कुछ वर्षों से धर्मान्तरण की आग तेजी से फैल रही है। तथा धर्मांतरित लोगों की मौत के बाद उन्हें गांव में दफनाने पर आए दिन विवाद होने स्थिति भी निर्मित होती रहती है। ऐसी परिस्थितियों पर नियंत्रण करना पुलिस व प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। बुधवार को ऐसी ही एक घटना ग्राम मारंगपुरी में हुई है, जहां मिर्गी रोग से ग्रसित 26 वर्षीय युवक रोहित नेताम पिता मंगउ नेताम की मौत हो गई थी। उसके शव को दफन करने की तैयारी चल रही थी। चूंकि मृतक का परिवार धर्मांतरित ईसाई होने के चलते स्थानीय ग्रामीणों ने आकर विरोध जताया और शव को गांव में दफन करने से मना करने लगे। इधर विवाद की स्थिति निर्मित होने की सूचना मिलते ही पर केशकाल एसडीएम शंकरलाल सिन्हा के निर्देश पर विश्रामपुरी तहसीलदार सुशील भोई व बाँसकोट चौकी प्रभारी विवेक सेंगर मौके पर पहुंचे। जहां उनके द्वारा काफी देर तक दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई। 

इस बारे में केशकाल एसडीएम शंकरलाल सिन्हा ने बताया कि ग्राम मारंगपुरी में धर्मांतरित ईसाई युवक की मौत के बाद ग्रामीणों के द्वारा शव दफनाने का विरोध किया जा रहा था। ऐसे में हमने मृतक के परिजनों व केशकाल ईसाई समाज से बातचीत कर उनकी सहमति लेते हुए शव को केशकाल के ईसाई शमशान घाट में दफन करवा दिया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version