श्वेता शर्मा के नेतृत्व मे लफेंदी में हुआ संम्पन्न
पाण्डुका (गंगा प्रकाश) :- समीस्पथ ग्राम लफेंदी में धर्म जागरण अभियान के तहत हर घर हनुमान चालिसा पाठ का कार्यक्रम प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष डाँ.श्वेता शर्मा के नेतृत्व में संम्पन्न हुआ जिसमें सैकडो़ के संख्या में ग्रामीणो ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सनातन धर्म की परम्पराओं को जीवित रखने और लोगो में संस्कार पैदा करने एवं धर्मांन्तरण के विरूद्ध कार्यक्रम का आयोजन विगत दिनो से डाँ श्वेता शर्मा के द्वारा गाँव गाँव में चलाया जा रहा है ।इस अवसर पर डाँ श्वेता शर्मा ने कहा कि इस मुहिम का शुरूआत 3 फरवरी को ग्राम रावड़ में 500 हनुमान चालिसा वितरण कर शुरूआत किया गया था जो 8 माह में 51000 हजार हनुमान चालिसा का वितरण कर चूके है और अब इस कार्यक्रम विशाल रूप में शुरू हो गया है जिसमें लोग स्वस्फूर्त होकर हम सबके साथ मिलकर आगे आ रहे है।धर्मान्तरण के विरूद्ध हमारी मुहिम आगे भी जारी रहेगी और लगभग 1,00,000 हनुमान चालिसा का वितरण राजिम क्षेत्र में किया जाएगा जिसमें आप सभी का भागीदारी सहयोग हमें हमेशा मिलता रहे और इस समरसता का संदेश घर घर तक पहुंचाना है और इस पुनीत कार्य में संलग्न होना आवश्यक है।कार्यक्रम में सरपंच इन्द्राणी साहू,कवि कृष्ण कुमार भारती ,संजय कबीर शर्मा ,गोवर्धन साहू,मोतीराम साहू,गजाधर साहू,आनंद साहू ,इंदर साहू,यादराम साहू,हरक साहू,बाबूराम साहू,कामनी साहू,परमेश्वरी यादव ,दुलेश्वरी ,कुन्ती साहू,प्रतिमा यादव ,दुर्गा साहू,आहिल्या साहू,सहित बडी़ संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some
