नई दिल्ली(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। देश-विदेश में लाखों रामभक्त लाइव प्रसारण के जरिए इसके साक्षी बने।
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि आज भारत के लिए गौरव का दिन है और देश नया आयाम लिख रहा है। इसके साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने निशाना साधते हुए कहा कि धर्म विरोधियों की ठठरी बंध गई है। उन्होंने कहा, ‘रामराज्य प्रारंभ हो गया है। हृदय गदगद है। रामजी के महोत्सव पर हमारे हनुमान जी नाच रहे हैं। हम भी बहुत प्रसन्न हैं। मैं पूरे देश और विश्व को धन्यवाद देता हूं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और देश-विदेश में लाखों रामभक्त इसके साक्षी बने। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने नवनिर्मित रामजन्मभूमि मंदिर पर पुष्प वर्षा की। पीएम मोदी ने इस अवसर पर एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम!’

दोपहर में साढ़े बारह बजे हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने पीएम मोदी राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया। प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का एक छत्र भी लेकर आए थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित अनुष्ठान किए। दोपहर में साढ़े बारह बजे (12:29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा। विपक्ष के शीर्ष नेता इस समारोह में शामिल नहीं हुए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version