गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम धनंजय नेताम ने फिंगेश्वर विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां धान तौलाई का अवलोकन किया। आर्द्रतामापी यंत्र से धान की नमी को मापने पर सही पाई गयी। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन की जांच की। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांटा, नापतौल, बारदाना की उपलब्धता, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने खरीदी केन्द्र में लगाए गए धान खरीदी दर सूची फ्लैक्स का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए धान खरीदी केन्द्र से धान का उठाव लगातार होते रहना चाहिए। श्री नेताम ने बारदाने के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की सतत निगरानी रखते तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की भी जांच की।
There is no ads to display, Please add some


