गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। खरीफ वर्ष 2024-25 अंतर्गत होने वाले धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में आज एनआईसी के अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। राज्य स्तर से एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक प्रदीप मिश्रा, आनंद सोनी, साईंटिस्ट के द्वारा केएमएस मे धान खरीदी की तैयारी के संबंध मे धान संग्रहण केंद्र कुंडेलभाठा, धान उपार्जन केंद्र कुंडेलभाठा एवं पीडीएस दुकान चरोदा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी की तैयारी मे कृषक पंजीयन की पूरी ऑनलाईन प्रक्रिया की जानकरी ली गई। साथ ही धान खरीदी मे किसान टोकन से लेकर धान खरीदी की प्रक्रिया की जानकरी भी ली गई। अधिकारियों ने कहा कि किसानो को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना शासन का उद्देश्य रहा है। उसके लिए ऑनलाईन व्यवस्था की गई है। उन्होंने धान संग्रहण केंद्र मे धान के आवक से लेकर जावक तक की पूरी ऑनलाईन प्रक्रिया की जानकरी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। तत्पश्चात अधिकारियों ने पीडीएस दुकानों में ई-पॉस के सम्बन्ध मे तकनीकी जानकरी ली, ताकि हितग्राही को अधिकतम सुविधा दिया जा सके। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी सुधीर गुरु, जिला विपणन अधिकारी अमित चंद्राकर, सहायक खाद्य अधिकारी मदन मोहन साहू, सोनाली ठाकुर सहित संग्रहण केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में एनआईसी के अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
