गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर सहित सभी 8 सोसायटी एवं 2 धान उपार्जन केन्द्र में बायोमैट्रिक पद्धति से धान खरीदी की शुरूवात हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पद्धति से धान खरीदी की शुरूआत सोमवार से की गयी। जिसमें फिंगेश्वर सोसायटी में अब तक 29 किसान इस पद्धति से धान बेच चुके है। साल 2023 में धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार ने बायोमैट्रिक पद्धति से धान खरीदी करने की शुरूआत करने की घोषणा की थी लेकिन आचार संहिता के कारण यह शुरू नहीं हो सका। एक वजह यह भी रही की धान खरीदी केन्द्रों तक बायोमैट्रिक मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई थी क्योंकि समय से पहले इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी। अब मशीन उपलब्ध हो जाने के बाद इस पद्धति से धान खरीदी शुरू कर दी गई है। एक जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह फर्जी धान खरीदी रोकने के लिए इस साल आधार नंबर बायोमैट्रिक प्रक्रिया अपनाई जा रही। इसमें धान बेचने के लिए किसानों को स्वयं अथवा उनके द्वारा नामित व्यक्ति धान बेचते समय अपने अंगूठे के निशान की मदद से आधार कार्ड पर आधारित बायोमैट्रिक प्रणाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। समितियों में किसानों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
