गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में गरियाबंद जिले की सभी 90 उपार्जन केन्द्रों की धान खरीदी की तैयारी पूर्ण है। गरियाबंद जिले में धान खरीदी के प्रथम दिवस 01 नवंबर को जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक हुई। जिसमें कुल 742 कृषकों ने 20 हजार 178 क्विंटल धान अपने-अपने उपार्जन केन्द्रों में बेचा। जो कि प्रथम दिवस की खरीदी में अब तक का सर्वाधिक है। जिला विपणन अधिकारी अमित चन्द्राकर ने बताया कि नई टोकन व्यवस्था के अंतर्गत समिति द्वारा 592 टोकन काटे गए और कृषकों द्वारा टोकन तुंहर द्वार एप के माध्यम से 150 टोकन कटा कर प्रथम दिवस ही 742 कृषकों ने 20178 क्विंटल धान विक्रय किया। धान बिक्री की राशि किसानों के खाते में 48 घंटे के भीतर भुगतान कर दिया जायेगा। जिला खाद्य अधिकारी सुधीरचन्द्र गुरु ने बताया कि जिले के प्रथम दिवस की धान खरीदी उत्साह जनक है। प्रथम दिवस में खाद्य विभाग के मैदानी अमलों ने 20 से अधिक उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर धान उपार्जन व्यवस्था का जायजा लिया। धान खरीदी की सतत् व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्बाध धान खरीदी करने के लिए मैदानी अमला जिले के प्रत्येक उपार्जन केन्द्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में किसानों से धान की आवक बढ़ेगी। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्था की गई है।
धान खरीदी के पहले दिन 742 किसानों ने 20 हजार क्विंटल से अधिक धान बेचा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
