धारदार हथियार रखने के तीन अपचारी बालकों सहित बारह आरोपी जेल दाखिल

 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने धारदार चाकू / छुरी एवं अन्य हथियार अपने पास रखने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिये विशेष अभियान चलाकर अपने पास हथियार रखने वाले तीन अपचारी बालकों सहित बारह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से अपचारी बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं अन्य सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

                                                पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा आज सूचना मिली कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग आरोपी अपने पास धारदार हथियार चाकू , छुरी आदि रखे हुये है। साथ ही इन आरोपियों ने धारदार चाकू के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी अपना फोटो भी अपलोड किया हुआ है। सूचना पर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुये आरोपियों के मिलने के हर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीन अपचारी बालकों सहित कुल बारह आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ करने पर सभी आरोपियों द्वारा धारदार चाकू , छुरी आदि हथियार अपने पास रखने एवं उसके साथ फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में अपलोड करना स्वीकार किया गया। प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों अपचारी बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं अन्य नौ आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपीगण –

 

ईश्वर यादव उर्फ बंटी उम्र 21 वर्ष निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , भूपेंद्र उर्फ़ शाहिल यादव उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी सर्कस मैदान स्टेशन वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , मौसम महिलागें उम्र 19 वर्ष निवासी मिशन परसाभदेर बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , राकेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी कल्याण सागर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , योगेश्वर उर्फ योगेश बंजारे उम्र 21 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , कमल बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण , शुभम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 24 पटपर भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण , भानु वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण , विनोद कोसले उम्र 19 वर्ष निवासी नीम चौक पटपर भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण और तीन अपचारी बालक।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version