गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। आज नगर में नवनिर्मित धु्रव गोड़ समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर के सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह सांसद चुन्नीलाल साहू के करकमलों से संपन्न होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के फिंगेश्वर सर्कल अध्यक्ष आनंद मरई करेंगे। समारोह में राजिम विधायक रोहित एवं मंदिर ट्रस्ट समिति कमेटी फिंगेश्वर के सरवराकार राजा नीलेन्द्र बहादुर सिंह अतिविशिष्ट अतिथि तथा भाजपा नेता भागवत हरित, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसरी धु्रव नगर पंचायत के अध्यक्ष जगदीश यादव, पार्षद श्रीमती मंजू हरित, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. प्यारे लाल सोनकार समाज के संरक्षक संतराम धु्रव उपाध्यक्ष महेश नेताम सचिव डोमार सिंह नेताम एवं कोषाध्यक्ष कुलंजन धु्रव विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में 12 बजे पूजा अर्चना से शुरूआत होगी। दोपहर 02 बजे गोड़ी नृत्य के उपरांत अतिथियों का स्वागत वंदन के साथ भवन का लोकार्पण एवं संबोधन होगा। समाज के पदाधिकारियों ने समस्त सामाजिक जनों, आमंत्रित जनों, गणमान्य जनों, महिलाओं, युवाओं सहित क्षेत्रियजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


