छुरा (गंगा प्रकाश)।बुधवार को रक्षाबंधन का पर्व अंचल के ग्राम गिधनी सहित आसपास के क्षेत्र में पारपरिक तरीके एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।बहनों ने भाईयों के माथे पर मंगल तिलक व रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु जीवन की कामना की।वही भाईयों ने भी बहनों को उपहार स्वरुप भेंटकर सम्मान तथा उसकी रक्षा करने का वचन दिया।बहनों ने पूजा-अर्चना करते हुए भाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।भाई और बहन के पवित्र त्योहार को निभाने को लेकर कई भाई दूर दराज से अपनी बहनों के पास आए हुए थे।जबकि कई बहनों भी अपने भाईयों के घर पर पहुंचकर उनका तिलक लगाकर अभिनंदन किया।इस पर्व को लेकर एक अलग ही वातावरण नजर आ रहा था।भाई और बहन के बीच अटूट और पवित्र प्रेम का उदाहरण रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर पूरे परिवार में एक उत्साह और उल्लस का माहौल था।
There is no ads to display, Please add some


