मगरलोड (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी चर्चा का विषय भी बना हुआ था। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने एक तरफा जीत कर सभी राजनीतिक पंडितों को चौका दिया गया। राजिम भक्तिन माता समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि अब प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को नई सरकार बनने से काफी उम्मीदें हैं। खासकर युवा वर्ग और महिलाओं को क्योंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश सबसे ज्यादा महिलाओं ने वोटिंग किया है इसके मुख्य वजह है। महतारी वंदन योजना को माना जा रहा है और मोदी की गारंटी, मोदी है तो मुमकिन है। वहीं शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी सहित कई मुद्दे थे लेकिन अब केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है तो लोगों को काफी उम्मीद है कि प्रदेश के विकास की गति तेजी से होगी और नई ऊंचाइयों को हासिल कर पाएगा। अब छत्तीसगढ़ के किसान, महिला,युवाओं ,सहित सभी वर्गों ने जो अपना सपना संजोए हुए थे वह अब पूरे होगे। सुशासन आने से जहां गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन हाथों में रोजगार होगा किसानो की समस्या भी दूर होगी और बेरोजगार युवाओं के हाथों में रोजगार भी होगा।
There is no ads to display, Please add some


