समैया कुडेम

भोपालापटनम (गंगा प्रकाश)।  नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की 18वीं वर्षगांठ (celebrate 18th anniversary of CPI Maoist ) है. 21 से 27 सिंतबर तक 18वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. नक्सलियों ने बाकायदा पर्चा फेंककर वर्षगांठ मनाने की अपील की है.

बीजापुर जिले बार में भोपालपटनम, भैरमगढ़, उसूर इलाके में नक्सलियों ने 18वीं वर्षगांठ मनाने की अपील के पर्चे फेंके हैं. 21 से 27 सितम्बर तक नक्सलियों ने वर्षगांठ मनाने के लिए आम जनता से अपील की है. नक्सलियों ने पर्चा जारी कर कहा है कि 21 सितम्बर भारत के क्रांतिकारी इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है. इसी दिन भारत में क्रांतिकारी सर्वहारा का नेतृत्व करने वाली माओवादी पार्टी का गठन हुआ. माओवादियों ने पर्चे में लिखा है कि पिछले एक साल के अंदर पार्टी का नेतृत्व आंदोलन कुछ हद तक विकसित हुआ है. जनता की मूलभूत सुविधाओं जैसे पीने का पानी, इलाज, शिक्षा जैसी समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है. (celebrate 18th anniversary of CPI Maoist )नक्सलियों का दावा: नक्सलियों ने दावा किया है कि कोरोना काल में बीमारी के समय सुकमा, बीजापुर जिले में लाखों रुपया आवंटित कर तीन चार महीने में सैकड़ों आम जनता का इलाज कर जान बचाई गई है. सुकमा जिले के बुरकापाल में 122 आम जनता को 2017 में पकड़कर कई यातनाएं देकर जेल भेज दिया गया था. पांच साल बाद उन लोगों को निर्दोष बताकर रिहा कर दिया गया है. पांच साल जेल में रखकर उनकी जिंदगी बर्बाद की गई है.माओवादियों ने पर्चे में कहा है कि दुनिया की साम्राज्यवादी अर्थव्यवस्था दिन ब दिन गहरे संकट में जा रही है. बीजेपी सरकार ने भयानक माहौल पैदा किया है. इस माहौल में कोई भी पार्टी इनका सामना करने को तैयार नहीं है. देश की जनता के लिए हमारी पार्टी की जरूरत दिन ब दिन बढ़ रही है. इसके लिए मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी, छात्र, बुद्धिजीवी, कर्मचारी, धार्मिक अल्पसंख्यक , दलित, आदिवासी और महिलाओं से यह आह्वान किया जाता है कि इस क्रांतिकारी आंदोलन में शामिल हों.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version