गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।जिले के नगरीय क्षेत्रों में घुमंतू पशुओं की संख्या बढ़ जाने एवं पशुओं द्वारा फसल को नुकसान तथा सड़कों में अन्यत्र बैठन से जनहानि एवं पशु हानि की संभावना बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना ने काउ केचर के माध्यम से घुमंतू पशुओं को एकत्र कर कांजी हाउस, गौठान एवं गौशाला में भेजवाने के लिए सभी नगरीय निकायों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें नगर पालिका परिषद गरियाबंद के लिए भूपेन्द्र कश्यप मोबाईल नम्बर 9131853359 जारी किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत राजिम के लिए दीपक कहार मोबाईल नम्बर 8319324638, फिंगेश्वर के लिए राजेश सोनी मोबाईल नम्बर 7240़947416 एवं नगर पंचायत छुरा के लिए नरेश कुमार ध्रुव मोबाईल नम्बर 9926968128 जारी किया गया है।
There is no ads to display, Please add some
