गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा आम जनता के बीच पहुंचकर उनके वास्तविक समस्याओं से रूबरू होने तथा उनके मांग एवं समस्याओं का निराकरण करने फिंगेश्वर नगर पंचायत में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज वार्ड क्रमांक 6 के नागरिकों के स्थानीय समस्याओं का निवारण के लिए बिजली ऑफिस के पास रंगमंच में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। आज आयोजित कया गया। आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुंचे थे। शिविर में पार्षद सुनीता श्रीवास एवं वार्डवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर शिविर में पार्षद ने शिविर का जायजा लेते हुए नागरिकों से अपनी मांग एवं समस्याओं के संदर्भ में आवेदन देकर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने प्राप्त समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य नगरीय समस्याओं का तत्काल और समय-सीमा में निराकरण करना है। राज्य सरकार मंशानुरूप नगरीय प्रशासन मंत्री के मार्गदर्शन में शिविर को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए एक बेहतर मंच बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत छोटी छोटी समस्याओं जैसे सफाई, बिजली, पानी आदि का तत्काल निराकरण करें। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित कार्यवाही करने उपस्थित अधिकारियों को कहा। पार्षद सुनीता श्रीवास ने कहा कि इस पखवाड़ा का उद्देश्य स्थानीय रहवासियों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना निकाय का मुख्य दायित्व है। साथ ही इन समस्याओं के निराकरण के साथ ही नागरिकों को जरूरी जन सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि यदि आपके पास समस्याओ की सूची है तो सरकार के पास समाधान का संकल्प है। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न मांगो से संबंधित शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचे सभी आवेदकों से आवेदन पत्र लेकर उनके मांगो एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शुक्रवार 02 अगस्त को जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन वार्ड क्रं. 07 में शासकीय प्राथमिक शाला संजयनगर, स्कूल के पास रंगमंच में किया जाएगा। जिसमें वार्ड क्रमांक 7 के नागरिकों के मांग एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version