फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज नगर की आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फिंगेश्वर के छात्र-छात्राओं की मानव श्रृंखला बनाकर छात्र-छात्राओं को 18 वर्ष के उम्र के हो गए है उन्हें स्वयं तथा परिवार के सभी वयस्क मतदाताओं को वोट डालने प्रेरित करने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला बनाकर प्रोत्साहित किया गया। शाला के प्राचार्य मुकेश निर्मलकर एवं वरिष्ठ शिक्षक उमेश यदु ने बताया कि शाला के छात्र-छात्राओं को प्रजातंत्र में अपने वोट का महत्व को बताते हुए प्रेरित किया गया कि परिवार का प्रत्येक वयस्क मतदान यानी वोट डालने अवश्य मतदान केन्द्र तक जावें, इसके लिए आपको जवाबदारी दी जा रही है। छात्र-छात्राओं ने वोट के अंग्रेजी अक्षरों पर मानव श्रृंखला बनाते हुए अपने परिवार सहित अन्य ज्यादातर लोगों को मतदान करवाने का संकल्प लिया। फिंगेश्वर सहित राजिम विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को है।
There is no ads to display, Please add some


