नवापारा राजिम(गंगा प्रकाश)। रत्नांचल जिला साहित्य परिषद गरियाबंद के द्वारा गायत्री मंदिर राजिम के सभागृह में रामोत्सव राजिम कुंभ 2024 में शानदार काव्य पाठ करने वाले साहित्यकारों का सम्मान समारोह एवम भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे साहित्य क्षेत्र में सतत योगदान देने विभिन्न विषयों में कविता के साथ आलेख प्रतिदिन लिखकर अपनी लेखनी से समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के लिए नगर की कवयित्री सरोज कंसारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गरीब तबके तक पहुंच सकें ऐसा न्याय चाहिए…कविता की मनमोहक प्रस्तुति से सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हुए।वरिष्ठ साहित्यकार राष्ट्रीय हास्य कवि काशीपुर कुंदन,राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक मुन्नालाल देवदास,नूतन लाल साहू, गजलकार जितेंद्र सुकुमार के आतिथ्य में स्मृतिचिन्ह प्रशस्ति पत्र प्रोत्साहन राशि अंगवस्त्र एवम श्रीफल अपने कर कमलों से भेंट किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जितेन्द्र सुकुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाले राजिम कुंभ में स्थानीय साहित्यकारों की उपेक्षा किया जाना बहुत की दुखद विषय है राजिम साहित्यकारो की जननी है जहां महान व्यक्तित्व का जन्म हुआ हैं बाहर के लोगो को सम्मान मिलता है इसका एक ही कारण है आज विभिन्न साहित्यिक समिति बनी है जिसमे आपसी एकता सामंजस्य भाईचारे के भाव का अभाव हैं संगठित होकर रहने से हर काम पूर्ण होते है बिखरे व्यक्ति का कोई महत्त्व नही होता इसलिए रत्नांचल परिषद के पदाधिकारियों ने सभी को जोड़कर रखने का बीड़ा उठाया है और वृहद स्तर पर एक समिति का गठन किया जिसमे नवोदित कलमकारों को भी जोड़ा गया है।आसपास गांव के कवियों को अवसर देकर उनके प्रतिभा को हौसलों की नई उड़ान दी जा रहीं हैं।
वरिष्ठ साहित्यकार काशी पुरी ने रत्नांचल जिला साहित्य समिति गरियाबंद के पदाधिकारी अध्यक्ष जितेन्द्र सुकुमार उपाध्यक्ष कमलेश कौशिक महासचिव फनेंद्र साहू, संरक्षक मुन्नलाल देवदास, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चक्रधारी को इस सराहनीय और आकर्षक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और निरंतर साहित्य साधना के लिए प्रेरित किए।
इस अवसर पर संतोष सेन,पुरुषोत्तम चक्रधारी भुवनलाल सेन संतोष सेन संतोष सोनकर राधेश्याम सेन राजेश साहू प्रदीप साहू फणेंद्र साहू प्रह्लाद गंधर्व गोकुल सेन टीकम सेन भुवनलाल श्रीवास कमलेश कौशिक विजय सिन्हा सुंदर साहू जितेंद्र नूतन साहू डॉक्टर रमेश सोनसायटी कल्याणी कंसारी सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि पर डा.राजेंद्र गदिया कंसारी समाज अध्यक्ष सहदेव कंसारी कलिदान कंसारी, महिला संगठन अध्यक्ष संतोष कंसारी पूर्व पार्षद हर्षा कंसारी माया सारस विमला विलासिनी, मंदाकिनी हीरा सुनीता कंसारी शिक्षक गोपाल कंसारी नागेंद्र कंसारी, अनिल कंसारी, युवा अध्यक्ष तरुण कंसारी गोविंदा कंसारी कन्हैया, परमेंद्र कंसारी, जया कंसारी,कलेश्वर दुलारी देवांगन, नैना पहाड़िया,द्रोणसिह ठाकुर शेखर सुमन साहू , डमरू देवांगन कुलेश्वर प्रसाद साहू , रामेश्वर देवांगन,प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर नरेंद्र साहू नरेश यादव कृष्ण कुमार वर्मा, वाल्मिकी धीवर तामेश्वर साहू संजय सोनी निकिता तराने निकिता यादव तरुण बंजारी सहित नगर के प्रबुद्धजनों ने बधाई दी एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version