गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के गायत्री मंदिर नवचेतना केन्द्र में आज मंगलवार को चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर 9 दिवसीय नवरात्र का शुभारंभ प्रातः 6 बजे से अखंड दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। केन्द्र के एच. एल. साहू ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमें जीवन में उस साधना क्रम की ओर ले चलती है जिसके द्वारा हम परमात्मा को प्रत्यक्ष अनुभव कर सकते है। साधना के द्वारा मनुष्य वह सब कुछ प्राप्त कर सकता है जिसकी कामना उसे हमेशा रहती है। नवरात्रि में प्रतिदिन 6 बजे अखंड जप ध्यान साधना 7ः30 बजे से 01 कुण्डीय यज्ञ का कार्यक्रम होगा। भगवताचार्य परमानंद महाराज ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनि, साधु-संत जिस साधना क्रम को अपनाकर अपने जीवन को श्रेष्ठ बना पाते है वैसे ही हम भी इस पावन नवरात्रि में माता की साधना-उपासना कर जीवन को श्रेष्ठ मार्ग पर ले जाने की कामना करें एवं जीवन में सुख, वैभव समृद्धि पाये। रामनवमीं के अंतिम दिवस बुधवार 17 अप्रैल रामनवमीं को प्रातः 10 बजे 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, पर्व पूजन, विभिन्न संस्कार एवं भोजन प्रसादी के साथ नवरात्र का समापन होगी। गायत्री परिजनों ने नागरिकों, श्रद्धालुओं, गायत्री परिवार के लोगों एवं मॉ के भक्तों से कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


