गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रविवार को नगर के मिनीमाता वार्ड क्रं. 11 में संविधान दिवस मनाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवनारायण खुटे विशिष्ट अतिथि संतोष पुरी गोस्वामी अधिवक्ता फिंगेश्वर दूजलाल बंजारे संरक्षक सतनामी समाज फिंगेश्वर नरेन्द्र रात्रे संचालक विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल फिंगेश्वर संतोष डहरिया योगेश पराना उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भगवान गौतम बुद्ध महामना ज्योतिबा फूले सावित्री बाई फूले छत्रपति शाहू जी महाराज एवं बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि श्री खुटे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों एवं समाज को डॉ अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में प्रदत्त अधिकारों को जानने तथा कर्तव्य को निर्वहन करने प्रेरित किया। उन्होंने सभी व्यक्तियों को शिक्षित बनने तथा संगठित होकर समाज तथा देश के विकास में सहयोगी बनने कहा। श्री गोस्वामी ने संविधान बनने के बारे में बताया कि हमारा संविधान 02 वर्ष 18 महीने 11 दिन में बनकर तैयार हुआ है तथा यह संविधान विश्व का सबसे बड़ा तथा लिखित संविधान है जो हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान को इस ढंग से बनाया गया है समयानुसार इसमें संशोधन किया जा सकता है। श्री बंजारे ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है तथा अपने अधिकार के लिए हिंसा के बजाय कलम की ताकत से आगे बढ़ना कहा। कार्यक्रम में दिनेश कुमार लहरे, तेजा मांडले, ऋचा रात्रे, मालती डहरिया, परागा महेश्वरी, मनोज गिरदे, पोषण पराना, नीलांबर मांडले एवं अन्य नागरिकों की गरिमायी उपस्थिती रही। कार्यक्रम का संचालन दूजलाल बंजारे ने किया है।
There is no ads to display, Please add some
