गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के हृदय स्थल समता क्लब मैदान में आज 29 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन स्व. श्रीमती मोनिका रानी सिन्हा की स्मृति में सिन्हा परिवार द्वारा किया जा रहा है। नगर के सिद्धी विनायक आश्रम के भगवताचार्य पं. त्रिभुवन प्रसाद मिश्रा के मुखारवृन्द से आज 29 मार्च को जलयात्रा, देवप्रतिष्ठा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा आयोजक परिवार के शेखनलाल सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा प्रसंग में 30 मार्च को परिक्षित जन्म, वराह अवतार, 31 मार्च रविवार को सति चरित्र, धु्रव कथा, जड़भरत चरित्र, 01 अप्रैल को नरक वर्णन, अजामिल चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, 2 अप्रैल मंगलवार को समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम श्री कृष्णावतार, 03 अप्रैल को माखन चोरी, बाललीला, गोवर्धन पूजा, रूखमनी विवाह, 04 अप्रैल को रति चरित्र, सुदामा चरित्र, यदुवंश श्राप, 05 अप्रैल को परिक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा चढ़ौत्री शोभायात्रा एवं अंतिम दिन 06 अप्रैल गीतापाठ, हवन, पूर्णाहूति गंगा स्नान के साथ भागवत कथा का समापन होगा। भागवत कथा आयोजक परिवार ने अंचल के श्रद्धालुजनों, भागवत प्रेमियों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, आमंत्रित जनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागवत कथा का रसास्वादन कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


