नगरनिगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने जमकर निशाना साधा

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश) :- रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने राजधानी में सड़कों की दुर्दशा को लेकर प्रदेश सरकार के साथ ही नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि तीजा मनाने आई और आने वाली तिजहारिन बहनों बेटियों को इस समय गड्ढे में शहर खोजना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर गड्ढापुर में तब्दील है चौबे ने कहा कि राजधानी के प्रमुख बाजारों में सड़कों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ऊपर से महापौर एजाज ढेबर ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है कि 30 सितंबर के पहले तक इन सड़कों का काम नहीं हो पाएगा रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि शहर की सड़कों की दुर्दशा के लिए निगम  की नाकामी व शासन की अनदेखी जिम्मेदार है। तीजा पर्व छत्तीसगढ़ में माताओं-बहनों का सबसे बड़ा त्योहार है और इस त्योहार के लिए सभी माताएँ-बहनें अपने मायके आती हैं। इस त्योहार के लिए मातृ-शक्ति खरीदारी करने बाजार भी जाती हैं लेकिन नगर निगम की नाकामी और प्रदेश सरकार की कमीशनखोरी के कारण खराब सड़कों सड़कों के गड्ढों में पानी के भराव के कारण बाजार बदहाल हैं मीनल चौबे ने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार है और उसके ठीक अगले दिन से गणेशोत्सव शुरू होता है। इसके बाद नवरात्रि का पर्व शुरू होगा। इन सब पर्वों में माताएँ-बहनें बाजार जाती हैं। जर्जर सड़कों पर चलकर वे कैसे बाजार से खरीदारी करेंगीं मीनल चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ियावाद की बात करने वालों को यह बात अब साफ-साफ समझ लेनी चाहिए कि महिलाओं के नाम पर राजनीति करके जिस तरह के नाकारापन का परिचय प्रदेश सरकार और नगर निगम ने दिया है उसका खामियाजा उन्हें भुगतना ही पड़ेगा रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि इस बदहाली पर महापौर ढेबर का यह बयान बेहद गैर- जिम्मेदाराना है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी की सड़कें सितंबर तक ठीक हो ही नहीं सकतीं। महापौर को याद रखना चाहिए कि शहर की जनता ने विश्वास के साथ कांग्रेस को निगम की सत्ता सौंपी है उनके विश्वास के साथ धोखा न करें। शहर की जनता आने वाले चुनावों में अपने साथ हो रही धोखाधड़ी और विश्वासघात का करारा जवाब जरूर देगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version