गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज गुरूवार को नगर पंचायत के सीएमओं संतोष विश्वकर्मा एवं आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल के प्राचार्य मुकेश निर्मलकर के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं की जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान करने प्रेरित किया गया। नगर भ्रमण करते हुए रैली में आगामी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान करने प्रेरित किया गया। रैली में मतदान करने के संबंध में नारे लिखी पट्टी लेकर छात्र एवं नगर पंचायत कर्मचारी चल रहे थे। रैली ने भीड़ भरे क्षेत्र में जमकर नारे भी लगाए।
There is no ads to display, Please add some


