छुरा(गंगा प्रकाश)। कुछ दिनों से उत्तर की बर्फीली हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम पारा में जारी गिरावट का क्रम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम पारा में गिरावट होने का सिलसिला जारी है। कुछ दिनों से न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के प्रभाव से छुरा नगर सहित आसपास अंचल में ठिठुरन बढ़ गई है तथा शुष्क हवाओं के प्रभाव से प्रतिदिन न्यूनतम पारा में गिरावट हो रही है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम पारा में गिरावट देखी जा रही है।
इस परिस्थिति को ध्यान रखते हुए नगर पंचायत द्वारा विभिन्न स्थानों मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम के निर्देशन में अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
शाम 8 बजे के आप पास नगर की सभी दुकाने बंद होने शुरू हो जाती है। दिन में काफी तेज धूप निकलने के बाद शाम ढलते ही कंपकंपी ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रखा है।
एक समय था जब लोग ठंड नहीं पड़ने पर अपने-अपने गर्म कपड़ों को सुरक्षित रख दिये थे, लेकिन उत्तरी हवाओं के आगमन के साथ ठंड का दौर पुनः शुरू होने पर लोग फिर से गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हं।
There is no ads to display, Please add some


