गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिलें में व्यापक स्तर पर चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत फिंगेश्वर में भी नगर पंचायत द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पौधारोपण अभियान के तहत नगर पंचायत द्वारा दर्रीपार वार्ड सड़क मार्ग पर पौधों का रोपण किया गया एवं उसकी सुरक्षा को लेकर हरे रंग का ट्री गार्ड लगाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि बारिश का मौसम है। इस मौसम मे पौधों का रोपण करने में उनमे बाढ़ आती है। वह देखभाल के चलते आने वाले समय में वृक्ष के रूप में हम सबको दिखाई देगा। पौधारोपण करने से जहां हमें हरियाली एवं छाया मिलेगी, वहीं पर ऑक्सीजन भी प्राप्त होगा जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामूराम साहू ने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा किया जा रहा है पौधारोपण कार्य सराहनीय कदम है। इस कार्य से आने वाले समय में हमें दर्रीपार सड़क मार्ग पर हरियाली के साथ छायादार वृक्ष नजर आयेंगे। बस जरूरत है इनकी देखभाल करने की। नगर पंचायत के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि पौधारोपण का कार्य एक पुनित कार्य है जिसे लेकर शासन के द्वारा भी आदेशित किया गया है। यह कार्य सामूहिक भागीदारी के चलते पोषित एवं पल्लवित अवश्य ही होगा। लगाया गया यह पौधा आने वाले समय में वृक्ष बनकर इस सड़क की सुंदरता होगी। वहीं वायु प्रदूषण रोकने में सहायक होगा। इस अवसर पर पार्षद अनिल चंद्राकर, उपअभियंता हेमंत देवांगन, जयप्रकाश बया सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version