गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन एक बार फिर जुदा अंदाज में नजर आए। इस बार उन्होंने अपने दिवाली पर्व की शुरुआत सफाई मित्रों के साथ दिवाली मनाकर की है। इस दौरान उन्होंने सफाई मित्रों और बच्चों को उपहार भी भेंट किए। वहीं, नपा अध्यक्ष ने सभी नगरवासियों को दिवाली पर्व की बधाई दी है।

नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन रावणभाटा स्थित मणिकंचन पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई मित्रों के परिवार के साथ दिवाली मनाई। सभी सफाई मित्रो को गिफ्ट दिए और अपने हाथों से उन्हें मिठाई खिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपवाली पर बचपन को याद करने पर आनंद आ जाता है।

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाईकर्मी नींव के पत्थर होते हैं- गफ्फू मेमन 

श्री मेमन ने सफाई मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाईकर्मी नींव के पत्थर होते हैं। किसी भी नगर को सुंदर बनाने का सर्वाधिक श्रेय स्वच्छता के वाहक सफाई मित्रों को ही जाता है। आप सब के अभिवन प्रयासों का ही परिणाम है कि हमारा नगर साफ और सुंदर दिखता है। आज हम सब रोशनी के पर्व दीपावली पर एक साथ संकल्प ले कि आगे भी अपने नगर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए साल भर पूरी कर्तव्य निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। 

नपा अध्यक्ष ने ली सफ़ाई मित्रो के साथ ली सेल्फी कहा ये जीवन भर याद रहने वाला पल है

एक ओर जहाँ नपा अध्यक्ष ने सफ़ाई मित्रो को उपहार भेट किया वही सभी सफ़ाई कर्मियो ने नपा अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा आप जैसा अध्यक्ष हमारे साथ है और दिवाली के त्योहार पर खुशियों को साझा कर रहे है इससे बढ़कर और कोई खुशी की बात नहीं हो सकती सफाई मित्र सपना ने कहा नपा अध्यक्ष ने कभी हमे कर्मचारी नहीं समझा उन्होंने ने हम सभी को अपना परिवार का दर्जा दिया है वे हमेशा हमारे सुख दुख में साथ खड़े रहते है और सभी त्योहार को एक साथ पूरे परिवार की तरह मनाते है

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके इंजीनियर अश्वनी वर्मा चरंद्रकार भूपेन्द्र कश्यप सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version