गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बुधवार को, जिला मुख्यालय गरियाबंद में 3 जनवरी 6 जनवरी तक गांधी मैदान में होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यज्ञ स्थल में बने यज्ञ कुंड, प्रवेश द्वार, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण किया। इसके आलावा मंगल भवन, भोजन कक्ष, स्टॉल, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। नपा अध्यक्ष ने आयोजन समिति से भी चर्चा कर यज्ञ स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मेमन ने उन्हें नगर पालिका की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही यज्ञ के दौरान सहयोग हेतु टीम गठित करने की भी जानकारी दी। मेमन ने कहा की नगर में बड़ा धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है, हजारों की संख्या में श्रद्धालु इसमें सहभागी बनने ओर शामिल होने यहां पहुंचेगें। उनके आवागमन से लेकर रुकने ठहरने और भोजन सहित सभी प्रबंधन बेहतर और सुगम हो इसका हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। हमारा प्रयास रहेगा की यह पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो और किसी प्रकार की कोई समस्या किसी को भी ना हो। इसके लिए उन्होंने नगरवासियों से भी हर संभव सहयोग करने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version