गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में 27 मार्च से फिंगेश्वर के प्रतिष्ठित तिवारी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ की तैयारी काफी जोर-शोर से की जा रही है। इसके आयोजन की नगर सहित आसपास ग्राम्यांचल में बड़े बड़े होल्डिंग एवं बैनर लगाए गए है। कार्यक्रम के आयोजक बबली दीपक तिवारी न बताया क इस भव्य आयोजन के लिए 20 हजार वर्गफीट में भव्य वाटर प्रुफ डोम बनाया गया है। जिसमें एक साथ 5000 श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान करेंगे। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 27 मार्च से 4 अप्रैल तक प्रतिदिन भागीरथी महाराज के मुखारवृन्द से भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगो पर प्रवचन होगा। कथा उपरांत श्रद्धालुजनों के लिए प्रतिदिन भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया है। आयोजक तिवारी परिवार ने मौलीपारा परिसर में आयोजित भागवत पुराण कथा में अंचल के श्रद्धालुजनों भागवत प्रेमियों आमंत्रित जनों सहित नगरवासियों, युवाओं, महिलाओं आदि से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यार्जन की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
