गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।नगर में काफी लंबे समय बाद भव्य एवं विस्तृत ढंग से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का वृहद आयोजन नगर के प्रतिष्ठित रेखराम साहू सहपरिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। नगर के शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में करवाए जा रहे भागवत कार्यक्रम 8 सितंबर शुक्रवार से 16 सितंबर शनिवार तक होगा। कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत प्रवचनकर्ता कथावाचक आचार्य पं. श्री रामानुज युवराज पाण्डेय जी श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर के मुखारवृन्द से प्रवचन होगा। आयोजक परिवार ने अंचल के धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


