गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। हनुमान जन्मोत्सव नगर सहित ग्राम्यांचल में भारी धूमधाम, उत्साह, हनुमान चालिसा, सुंदरकांड, महाआरती हवन एवं भोग भंडारा के साथ संपन्न हुई। नगर में प्रातः से ही चारों तरफ से सुंदरकांड एवं हनुमान चालिसा के सुमधुर उच्चारण की गूंज गुंजायमान हो रही थी। श्रद्धालु जन भक्तिभाव से हनुमान जयंती का आनंद ले रहे थे। दोपहर में हवन पश्चात् सभी मंदिरों में बनाए गए पंडाल में खीर पुड़ी, हलवा आदि के भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरा नगर भक्तिमय हो गया। अनेक श्रद्धालुओं ने अपने निजी हनुमान मंदिर में आज विशेष पूजा अर्चना की। महाआरती हवन उपरांत इन निजी मंदिरों में भी शानदार भोग भंडारा का लाभ परिजनों सहित श्रद्धालुजनों ने लिया नगर में पुराना नगर पंचायत भवन के सामने, पुराना हटरी बाजार, गरीबनाथ तालाब के सामने, मौलीपारा हनुमान मंदिर, मानस भवन आदि देवालयों में पूरी श्राद्धा से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान चालिसा, सुंदरकांड के पाठ उपरांत महाआरती की गई। सभी मंदिरों में प्रसाद स्वरूप खीर, पुड़ी, हलवा आदि श्रद्धालुजनों के मध्य वितरीत किया गया। समीपस्थ ग्राम बारूला में भीखम साहू परिवार में हनुमान जयंती आज पूरी श्रद्धा एवं पूजापाठ के साथ मनाई गई। समीपस्थ ग्राम बारूला के बीच चौक में विराजित हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव के पूजा कार्यक्रम एवं रामायण पाठ में बी. सी. साहू पूर्व अपर कलेक्टर, सुखदेव साहू, केशोराम साहू, घनाराम साहू, शिवचरण साहू, नोसराम साहू टिम्बर व्यवसायी फिंगेश्वर, मोती यादव, तिरिथ यादव, निखिल साहू, घनश्याम गुप्ता, पंडित लोकेश मिश्रा, पोहत साहू, सहित सपिरवार द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। हवन उपरांत भोग भंडारा में खीर, पुड़ी, हलवा का प्रसाद वितरित किया।
There is no ads to display, Please add some


