नपा अध्यक्ष ने दिखाई इंसानियत,दुर्घटना में घायल गंभीर को पहुचाए अस्पताल


गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।सोमवार शाम को गरियाबंद नगरपालिका अध्यक्ष ने एक बार फिर अपनी इंसानियत दिखाते दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला और पुरुष को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कर उपचार प्रारंभ करवाए।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन और आशीष शर्मा अपने निजी आवश्यक कार्य से रायपुर जा रहे थे।उसी दौरान जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर कचना धुर्वा मंदिर के समीप एक मोटरसाइकल में सवार एक पुरुष और एक महिला जो सड़क परसुली जा रहे थे उसी दौरान एक झाड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे,उनकी गंभीर स्थिति को देख नपा अध्यक्ष और उनका साथ अपना रायपुर का कार्य छोड़कर घायलों को अपनी फॉरच्यूनर वाहन में पुरुष को और एक अन्य वाहन में घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर आए और भर्ती कर उपचार प्रारंभ कराते हुए पुनः रायपुर के लिए निकले।

नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने कहा कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। मैंने भी आज एक आम आदमी, आम नागरिक के इसी कर्तव्य को निभाया है।
यह एक संवेदनशीलता का विषय है कि कोई घायल सड़क पर हो और आप उसे अस्पताल तक ले जा सके तो जरूर ले जाएं। यह आम नागरिक का कर्तव्य और इसी कर्तव्य को मैंने भी आज निभाया । इसके साथ मैं यही भी अपील करता हूं कि हम सबको यातायात नियमों का पालन करना चाहिए , सावधानी के साथ वाहन चलाना चाहिए और यह प्रयास करना चाहिए की दुर्घटनाएं नहीं हो।
उल्लेखनीय है कि कि नपा अध्यक्ष के द्वारा इससे पहले भी इस तरह का सहायता लोगो के साथ किया जा चुका है और दुर्घटनाग्रस्त लोगो को कई डफ़ें वे ख़ुद अपनी कार में ज़िला अस्पताल लाते देखा गया है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version