अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश) – अधिक रकम का झांसा देकर नया खाता खुलवाकर महादेव एप में उपयोग करने वाले सात आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में सम्मिलित एक विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में विवेचना की जा रही है। आरोपी चिरंजीव केशरवानी पूर्व में दुबई जाकर भी महादेव सट्टा एप में काम कर चुका है। इस प्रकरण में संलिप्त आरोपियों से मोबाईल , बैंक खाता का पास बुक एवं अन्य दस्तावेज भी जप्त किया गया है।

                          जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी ने बताया प्रार्थी अभिषेक कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी तुस्मा द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम पोड़ी में रहने वाले चन्द्र प्रकाश साहू , चन्द्रकांत साहू , राखी लाल साहू , तुलेस यादव , सुनील साहू , शिवरीनारायण मे रहने वाले चिरंजीव केशरवानी एवं अकलतरा मे रहने वाले अरूण पनारिया ये सभी लोग मिलकर गांव कटौद आकर प्रार्थी को बैंक मे एक अच्छी स्कीम आई है , जिसमें पैसा जमा करने पर शुरू मे पांच हजार रूपये बैक मे जमा कर खाता खेालवाना पडे़गा। उसके एक दो माह बाद मे पच्चीस हजार रूपये मिलेगा कहते हुये प्रार्थी का नया खाता खुलवाकर उसको महादेव सटटा बुक एप मे देकर उस खाते का गलत तरीके से उपयोग किये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में आरोपियों के विरूद्ध अप क्र 111/23 धारा 420 , 34 भादवि दर्ज कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम का गठन कर आरोपियो के ठिकानो पर दबीश दी गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी चिरंजीव केशरवानी उर्फ चंकी केशरवानी उम्र 22 वर्ष निवासी शिवरीनारायण , अरूण पनरिया उम्र 32 वर्ष निवासी अकलतरा , चन्द्रकांत साहू उम्र 18 वर्ष निवासी पोड़ी ,  चन्द्र प्रकाश साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पोड़ी , राखीलाल साहू उम्र 33 साल निवासी पोड़ी , तुलेश यादव उम्र 27 साल निवासी पोड़ी राछा और सुनील साहू उम्र 21 साल निवासी पोड़ी राछा को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि नये लोगों का पांच हजार रूपये में नया बैक खाता खुलवाने पर एक माह बाद पच्चीस हजार रूपये मिलेगा ऐसी लालच देकर ग्राहक से पांच हजार रूपये और उनकी आधार कार्ड एवं अन्य जानकारी लेकर बैक में खाता खुलवा लेते थे। उस खाता को महादेव सटटा बुक एप वालो को दे देते थे जिसके एवज मे उन्हें पच्चीस हजार रूपये प्रति बैंक खाता के हिसाब से राशि प्राप्त होती थी , जिसको वे आपस में बंटवारा कर लेते थे। आरोपी चिरंजीव केशरवानी द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचायजी महादेव सट्टा एप बुक में काम करता था। जिसमें अपने साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचायजी के आईडी के माध्यम से लोकल स्तर पर महादेव एप सट्टा के क्वाईन से पैसे में ट्रांसफर को आपरेट करते थे। आरोपी चिरंजीव केशरवानी लगभग एक वर्ष पूर्व दुबई जाकर भी महादेव सट्टा एप में काम कर चुका है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से मोबाइल जिसके माध्यम से धोखाधड़ी करते थे , ग्राहक के बैंक खाता एवं अन्य दस्तावेज को जप्त कर सात आरोपियों को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। साथ ही इस प्रकरण में सम्मिलित एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। वहीं प्रकरण मे अन्य आरोपियो की संलिप्तता के संबंध मे विवेचना की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ़ स्टाफ एवं साईबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version