गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।नया सवेरा योजना अंतर्गत गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कामले के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।इसी कड़ी में आज शनिवार को सिटी कोतवाली गरियाबंद थाना प्रभारी को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम मालगांव का कुलेश्वर निषाद अपने घुरवा बाडी में अवैध रुप से देशी कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु छुपाकर रखा है।इस सूचना पर पुलिस स्टाफ व गवाह को लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो कुलेश्वर निषाद अपने घुरवा बाडी में एक पुराना इस्तेमाली सफेद रंग का 10 लीटर वाला प्लास्टिक के जरकीन मे भरा 6 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 900/- रूपये भरा मिला। कुलेश्वर निषाद को उक्त देशी कच्ची महुआ शराब रखने के संबंध में कोई वैध कागज़ात पूछने पर कोई दस्तावेज न होना लेख कर देने पर विधिवत गवाहों के समक्ष शराब को जप्तकर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी कुलेश्वर निषाद पिता बलदाउ निषाद उम्र 35 साल निवासी ग्राम मालगांव गरियाबंद थाना व जिला गरियाबंद (छ०ग०) के विरुद्ध अपराध सदर का घटित अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले के आरोपी को विधिवत्त गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण प्रसाद जांगड़े,प्रधान आरक्षक प्रदीप सिन्हा,महिला आर0 व विशेष टीम के प्र०आरक्षक की भूमिका सराहनी रहा।
नया सवेरा योजना अंतर्गत नशे के विरुद्ध 6 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



