कांकेर :- धान उपार्जन केन्द्रो में इन दिनों किसानों का समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है लेकिन वर्तमान की स्थिति में धान का उठाव नहीं होने से केन्द्रो की परेशानियों के साथ किसान भी खासे परेशान नजर आ रहे है! ग्राम बादल के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान खरीदी केन्द्रो का बुरा हाल है! तो वही धान का उठाव और परिवहन नहीं होने की वजह से कई तरह का समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है!समिति के सदस्यो एवं अधिकारियों-कर्मचारियो को चिंता सता रही है!दूसरी ओर किसानों को अब धान रखने के लिए जगह के लिए समस्या का सामना करना पड रहा है!समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि धान का परिवहन उठाव किया जाना अतिआवश्यक है ग्राम बादल के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केन्द्रो से धान का उठाव नहीं होने से फड़ो मे जगह अब सिकुड़ने लगी है!
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बादल के धान खरीदी केंद्र मे अब तक 11,868 क्विंटल धान कि खरीदी हों चुकी है जिसमे से 840 क्विंटल धान का उठाव हों चूका है! धान का उठाव नहीं होने से नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बादल के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केंद्र 05 दिनों से बंद पडा हुआ है! तो वही परिवहन नहीं होने कि वजह से चिंता भी समिति के कर्मचारियो को सताने लगी है क्योंकि धान सुखत कि गाज समिति के कर्मचारियो के ऊपर ही गिरता है!धान खरीदी केंद्र से उठाव नहीं होने से आने वाले दिनों मे खरीदी और भी प्रभावित हों सकती है!
नरहरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ग्राम बादल मे धान का उठाव नहीं होने से बढ़ी परेशानी, किसान नहीं बेच पा रहे धान!
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
