गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम किरवई में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नल जल योजना के तहत काम चल रहा है। यह काम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उप संभाग राजिम की देखरेख में ठेकेदार द्वारा कराए जा रहा है। पूरी गलियों में गड्ढा खोदकर पाइपलाइन बिछाया गया है। टंकी बनाई जा रही है या काम बरसात के पूर्व पूर्ण हो जाना था। लेकिन अब तक अधूरा है केवल पाइपलाइन ही बिछाया गया है। स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत और कीचड़ युक्त गलियों में चलकर भुगतना पड़ रहा है। वही काम लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की नल जल योजना के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु गांव में पेयजल टंकी का निर्माण एवं पूरी गलियों में पाइपलाइन बिछाया जा रहा है। जिसके लिए पूरी गलियों में पाइप लाइन बिछाने गड्ढा खोदा गया है बरसात के समय पूरे दलदल हो गया है। लोगों को चलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है गड्ढा खोदने के बाद जो मिट्टी निकली है। उसका ढेर अनेक स्थानों पर बना दिया गया है। पद यात्रियों सहित वाहनों के पार होने में दिक्कत आ रही है। ग्राम वासियों धनंजय साहू गिरवर यादव केशव यादव राजेंद्र तारक गोविंद तारक टिकेश्वर यादव राजू तारक पीलू तारक ने बताया कि इस मलबे से निकलने वाली मलबा जो गलियों में गंदगी फैला रही है। साथ ही मोहल्ले के दो बच्चे इसमें गढ्ढे गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। बरसात का मौसम है जिससे लोगों में बीमारियां फैल सकती है। मामले में तत्काल ध्यान देने की जरूरत है ग्राम के सरपंच यथार्थ शर्मा ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ शेख अनेक बार काम को जल्द पूरा करने के लिए अनुरोध किया जा चुका है। लेकिन यह समय रहते ध्यान नहीं दिया। आज ग्रामीणों को भारी तकलीफ हो रही है जल टंकी भी बन जाना था लेकिन जल टंकी अभी तक नहीं बन पाया है। लोगों को शुद्ध पेयजल बरसात में मिलना प्रारंभ हो जाता। लेकिन इसका लाभ ग्राम वासियों को नहीं मिल पा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ शेख ने कहा कि ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि काम को जल्द से जल्द पूर्ण करें।
There is no ads to display, Please add some


