हरदीप छाबड़ा
मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)-छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के निर्देश का पालन करते हुए नवगठित जिला मोहला मानपुर अं चौकी में जिला अध्यक्ष का निर्वाचन प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू के मार्गदर्शन दिशा निर्देश एवं सचिव निर्वाचन नियमावली के अनुसार निर्वाचन अधिकारी रामदुलार साहू जिला अध्यक्ष के के उपस्थिति में दिनांक 1 अक्टूबर 22 स्थान सामुदायिक भवन मोहला मे सम्पन्न किया गया । जिसमें निर्विरोध जिला अध्यक्ष के रूप में परमानन्द तुलावी को निर्वाचित किया गया ,वही कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र ऊके को बनाया गया।निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर पुष्प गुच्छ से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए बधाई दिया गया एवं संगठन हित में कार्य करने के लिए सुझाव दिया , नवनियुक्त जिला अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मेरे लिए सचिव हित सर्वोपरि है जिसके लिए मैं सतत प्रयासरत रहूंगा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।प्रमुख रूप से जिला के उपाध्यक्ष हेमराज सार्वा विजय रावटे, सचिव सिरोतन हिरवानी,संरक्षक अर्जुन कलिहारे, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र ऊके, मिडिया प्रभारी महेश मारकंडे, सेवंत कोमरे, एवं अन्य कमलेश उषारे, महेश यादव, हनीफ खान, गोवर्धन देशमुख ब्लॉक अध्यक्ष मोहला, संतोष गोटे महिला मोर्चा से रेणुका, लक्ष्मी हिड़ामे एवं अन्य 50 साथी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
