नगर विकास एवं संघर्ष समिति द्वारा किया गया नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का सम्मान
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 30 मार्च रविवार नवरात्र हिंदू नव वर्ष संवत 2082 प्रथम दिन से श्री राम मानस भवन फिंगेश्वर में प्रातः 8बजे कलश स्थापना के साथ श्री रामचरितमानस सुंदरकांड का पाठ एवं अपराह्न 3बजे से पंडित महेश्वर प्रसाद तिवारी द्वारा प्रतिदिन श्री राम कथा का वाचन किया जायेगा। प्रथम दिन श्री राम मानस भवन में शाम 6बजे से नगर पंचायत फिंगेश्वर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान नगर विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष भागवत हरित के मुख्य अतिथि व कथाकार पंडित महेश्वर महाराज की अध्यक्षता एवं मानस भवन समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर हरित व समता क्लब के संस्थापक अध्यक्ष घनश्याम यदु के विशिष्ट आतिथ्य मे संपन्न हुआ। सम्मान बाद अपने उद्बोधन में नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी ने इस सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा इससे नगर विकास में हमारा उत्साह बढ़ेगा। उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास ने कहा नगर की समस्याओं का निराकरण मिलजुल कर करेंगे। पार्षद डॉ हरीश हरित ने कहा मानस भवन समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष मे नगर के पार्षदों का यह सम्मान हमारे लिए उपहार की तरह है इससे हमारा नगर विकास में एकता व संबल निश्चित रूप से बढ़ेगा। उन्होंने श्री राम मानस भवन के कार्य की सराहना करते हुए संस्था के आंगन में शेड निर्माण हेतु 51000 रुपए नगद दान की घोषणा की।पार्षद अनिल चंद्राकर ने सम्मान समारोह को प्रेरणादाई बताया सम्मान समारोह में महिला पार्षद श्रीमती चंचल यदु व कुसुम धु्रव के साथ ही हेमनारायण महिलांग,रामाधीन साहू व रामनारायण टांडेकर उपस्थित रहे। जबकि तीन पार्षद तीर्थ यात्रा में होने से नहीं आ सके। पश्चात संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर हरित ने विशिष्ट अतिथि की आसंदी से कहा की नगर पंचायत निर्वाचन बाद नगर के विकास हेतु गठित नगर विकास समिति के नगर विकास की दिशा में संगठित क्रियाशीलता से प्रभावित होकर ही हमारी समिति द्वारा प्रस्ताव लेकर ही अध्यक्ष व पार्षदों के सम्मान समारोह आयोजित करने का सर्व सम्मती से निर्णय लिया है। मुख्य अतिथि की आसंदी से नगर विकास समिति के अध्यक्ष भागवत हरित ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था के द्वारा यह आयोजन सराहनीय है इसे नगर अध्यक्ष व पार्षदों को नगर विकास में उत्साह बढ़ेगा । अध्यक्षता आसंदी से पंडित महेश्वर प्रसाद तिवारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों को स्वास्थ्य लाभ का आशीष देते हुए नगर के भावी पीढ़ी के विकास करने व सन्मार्ग पर चलने शुभाशीष दिया। समारोह का संचालन गायत्री कथा वाचक परमानंद यादव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष कुंजन साहू ने किया इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहन शर्मा,सचिव कृष्ण तिवारी,कोषाध्यक्ष जगदीश साहू,अमृत यदु,बी.आर.कवर,प्रेमलाल यदु, जागृति महिला मंडल के अध्यक्ष चम्पेश्वरी साहू व बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some
