नई दिल्ली/रायपुर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा से कमलनाथ को टिकट दिया है। छ्त्तीसगढ़ में सीएम भुपेश बघेल पाटन से चुनाव लड़ेंगे। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, तेलंगाना में पार्टी ने सांसद और प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को कोडंगल से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। छत्तीसगढ़ में पहली लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। वहीं, तेलंगाना से 55 उम्मीदवारों के नामों की फाइनल लिस्ट जारी हुई।

मध्यप्रदेश में कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे

मध्यप्रदेश में पार्टी ने कमलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारा है। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। वहीं, पार्टी ने जीतू पटवारी को भी टिकट दिया है। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ से टिकट दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष और मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह भिंड की लहार सीट से चुनावी समर में होंगे। इंदौर विधानसभा 1 से कैलाश विजयवर्गीय के सामने संजय शुक्ला पर भरोसा जताया गया है। संजय इस सीट से निवर्तमान विधायक हैं।

छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल पाटन से लड़ेंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहली सूची में सीएम भूपेश बघेल पाटन सीट से पार्टी उम्मीदवार होंगे। डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को अंबिकापुर से टिकट मिला है। ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण सीट से उम्मीदवार हैं। बस्तर से लखेश्वर बघेल को पार्टी ने मैदान में उतारा है। राजनंदगांव से गिरिश देवांगन को टिकट दिया गया है।

तेलंगाना : सांसद रेवंतरेड्डी को टिकट

तेलंगाना में भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने 55 उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने अपने सांसद और प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को कोडंगल सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इससे साफ हो गया है कि पार्टी यदि बहुमत में आती है तो सीएम के रूप में रेवंतरेड्डी भी एक विकल्प हो सकते हैं। पार्टी ने सिकंदराबाद से ए संतोष कुमार, कोल्लापुर से जे. कृष्णाराव, नरसमपेट से डी. माधव रेड्डी, आलमपुर सुरक्षित सीट से डॉ. एसए संपत कुमार को टिकट दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version