फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। अंचल के फिंगेश्वर थाना अन्तर्गत ग्राम कोसमखूंटा की नवविवाहित युवती ने बंद कमरे मे घर का मित्यार में फंदा बनाकर आत्महत्या करली है।इस घटना से गांव में सन्नाटा है।ग्रामीण इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे है।
फिंगेश्वर थाना अन्तर्गत ग्राम फुलझर की रहने वाली युवती पूनम ध्रुव का विवास ग्राम कोसमखुटा के घनश्याम ध्रुव के साथ 6 माह पूर्व हुआ था। दोनो पढ़ लिखे युगल थे,और नौकरी की तलाश में थे।परन्तु नौकरी न मिलने से आर्थीक विपन्ना के कारण दोनों में अक्सर कहा सुनी होती रहती थी।कल सोमवार की शाम पति घनश्याम ध्रुव घर से बाहर गया हुआ था।रात्रि में जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था।काफी देर तक प्रयास करने के बाद आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो पुनम मियार में फंदा बांधकर लटकी हुई थी। जब लोगो के देखा तो उसके प्राण पखेरू उखड़ चुके थे।पूनम के शव से
एक सोसाईट नोट निकला। जिसमें लिखा कि भगवान मेरे पति को खुश रखना।उसने लिखा था परिवार वालों के सामने आज का बेज्जती बर्दाश्त नही हुई। पति को शिक्षक बना देना।मुझे तो वनरक्षक की नौकरी मिल नही पाई।सोसाईट नोट में यह भी लिखा है कि शादी मे मिले सभी गहने फर्नीचर आदि सभी सामान माता-पिता को लौटा देना।
मात्र 6माह मे युवती ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया,यह संदेह के घेरे में है।इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।फिलहाल यह मामला हत्या है या आत्महत्या सुसाइड नोट को पुलिस कब्जे में ले लिया है।फिंगेश्वर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने कहा कि प्रारंभिक दृष्टि में मामला आत्महत्या का लगता है।सुसाईड नोट की भीजांच की जा रही है। पति के साथ मृतका के मायके वालो के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ग्रामीण जनों ने बताया कि वैसे तो दोनोखुश थे।परंतु नौकरी के लिए परेशान रहते थे।हत्या का सवाल नही है।युवती भावावेश में इतना बड़ा कदम उठाई होगी।
There is no ads to display, Please add some


