प्रफुल कुमार बोरकर
औंधी (गंगा प्रकाश)। नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन में जिले में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी शैक्षणिक संस्थाओं में शनिवार को प्रात 7 बजे से 9 बजे तक शिक्षा और दीक्षा के लिए स्कूलों में साफ सफाई की गई।
सन् 2023 – 24 शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है, इसे ध्यान मे रखते हुए मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के कलेक्टर जयवर्धन ने जिले के सभी स्कूलों में साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जिस में शाला के प्रांगण, परिसर एवं आसपास की साफ सफाई की गई
इस अभियान को सफल बनाने के लिए सम्मानित नागरिक अभिभावक, पंचायत / प्रतिनिधि शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी सहभागिता सुनिश्चित किये। है
There is no ads to display, Please add some
